फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीमन्यार स्कूल में मेगा पीटीएम का आयोजन, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया 

Krishan Singh Updated Sat, 30 Aug 2025 02:07 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार में स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मेगा पीटीएम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 अभिभावकों ने भाग लिया ।बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करना तथा स्विफ्ट चैट ऐप के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने अभिभावकों को स्विफ्ट चैट ऐप की विशेषताओं से अवगत कराया, जिसमें छात्रों की उपस्थिति, मूल्यांकन, गृहकार्य एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होती है। अभिभावकों को स्विफ्ट चैट ऐप पर अपने बच्चों का पंजीकरण करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, कमेटी सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावकों व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें