फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वेतन नहीं मिलने पर नगर निगम ऊना के सफाई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 03:28 PM IST

पुणे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने को लेकर हड़ताल का एलान कर दिया। जुलाई महीने के 15 दिन बीत जाने के बावजूद इन कर्मचारियों को जून महीने का वेतन नहीं मिल पाया है। इसके चलते सफाई कर्मचारी बुधवार को काम पर नहीं आए। इन कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन की ओर से हर महीने उनके साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाता है। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि जो वेतन उन्हें हर महीने पहले तारीख को मिल जाना चाहिए। वहीं वेतन उन्हें देरी से दिया जाता है। उधर, नगर निगम के सहायक आयुक्त मनोज कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारियों का वेतन आज ही जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी ताकि इन कर्मचारियों को आगे भी किसी प्रकार की समस्या न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें