फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: डिस्कस थ्रो में समूर कलां की मन्नत ने जीता गोल्ड, घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

हिमाचल प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित की गई ओपन प्रतियोगिता में जिला ऊना के तहत गांव समूर कलां की मन्नत पूरेवाल ने अंडर 16 डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है। मन्नत  के घर पहुंचने पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मन्नत पूरेवाल राजकीय माध्यमिक पाठशाला समूरकलां में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। मन्नत के पिता रणवीर सिंह दुकान करते हैं और माता पूनम देवी नर्स हैं। मन्नत खेलकूद के साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मन्नत ने बताया कि डिस्कस थ्रो के साथ वह हैंडबॉल भी खेलती हैं और नेशनल स्पर्धा में भाग लिया। मन्नत ने यह भी बताया कि लगभग एक महीने की तैयारी में उसने यह मेडल हासिल किया है। इस उपलब्धि का श्रेय मन्नत ने अपने कोच और माता पिता को दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें