फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारली-चुरड़ू पुल का निर्माण लगभग पूरा, लेकिन जमीनी विवाद के चलते सड़क से संपर्क निर्माण रुका

गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित लोहारली-चुरड़ू पुल अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन एक शोर पर जमीनी विवाद के चलते पुल का सड़क से संपर्क निर्माण ना होने के कारण इसका लाभ आम जनता को अभी तक नहीं मिल पाया है। करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, बावजूद इसके पिछले लगभग तीन वर्षों से लोग इसके चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस पुल पर स्लैब डालने का कार्य और ऊपर सड़क की टारिंग पूरी हो चुकी है। पुल का मुख्य ढांचा पूरी तरह से तैयार है और तकनीकी रूप से यह उपयोग के लिए तैयार बताया जा रहा है। लेकिन चूरड़ू गांव की ओर पुल को जोड़ने वाली संपर्क सड़क का कार्य अधूरा होने के कारण पुल को अभी तक यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें