जिला ऊना के स्थानीय किसानों और लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए खुली प्रजातियों के पेड़ों को काटने की अनुमति को सरल बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी की ओर से झूठी शिकायतें की जा रही हैं जिसके कारण पेड़ों को काटने के परमिट की प्रक्रिया को और अधिक सख्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।