फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ड्राई डे पर बिकती रही ऊना में शराब

महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस को समर्पित देश भर में ड्राई डे ऊना में नियमों की अवहेलना हुई। यहां की गई पड़ताल में ऊना शहर के ठेकों पर छिपते छिपाते शराब ब्रिकी मनमाने दामों पर की गई। शराब ठेकों के बाहर खड़े करिंदे बाहर सड़क से ही ठेके के समक्ष आने वाले ग्राहकों को डील कर रहे थे। ठेके के अंदर से बाहर शराब बोतल लाने के लिए दुकान के शटर में छोटा सा होल कर इस धंधे को अंजाम दिया गया। सामान्य दिनों में कम कीमत की बोतलों पर 50 से 150 रुपये अधिक मूल्य वसूल कर ठेका संचालकों ने अपनी जेबें हरी की। दिन भर के खेल में यहां न केवल ऊना बल्कि नजदीकी क्षेत्रों के शराब ठेके पर भी कुछ ऐसे हालात रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें