फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में गिरी आसमानी बिजली, बाल-बाल बचा व्यापारी

ऊना के स्थानीय प्रेम नगर में शुक्रवार को मौसम बिगड़ने के बीच उस वक्त सभी दंग रह गए जब यहां एक साइन बोर्ड पर आसमानी बिजली का कहर बरपा। गनीमत रही कि टूटकर जमीन पर गली में आ गिरा बोर्ड किसी जानी नुकसान का कारण नहीं बना, लेकिन सभी बाशिंदे आसमानी कहर का यह मंजर देख कर स्तब्ध रह गए। हालांकि जब यह बोर्ड नीचे गली में गिरा तो स्थानीय शहर के प्रमुख व्यापारी रोहित शर्मा बाल-बाल बच गए। उनकी आंखों के सामने यह सारा मंजर घटित हुआ। फिलहाल बोर्ड गिरने के साथ मकान की दीवार की ईंट भी टूटकर कर गिरी हैं। जिससे मकान मालिकों को खासा नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रेम नगर वासी रोहित शर्मा व राहुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम जैसे ही मौसम बिगड़ा तो स्थानीय लोग अपना सामान बारिश के बीच समेट रहे थे, इतने में साथ लगती दुकान की ओर से गुजर रहे रोहित शर्मा यहां गली से निकले तो उनकी आंखों के सामने आसमान से हुई तेज गड़गड़ाहट में आसमानी बिजली ने दुकान पर लगे साइन बोर्ड को चपेट में ले लिया। बोर्ड नीचे गिरने से स्थानीय मकानों को नुकसान पहुंचा है दीवारों की ईंटें भी टूटकर गली में आ गिरी है। जिससे खासा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें