जिला मुख्यालय ऊना में शनिवार को हुई हल्की बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत दिलाई। बारिश भले ही अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया और सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान वाहन चालकों को फिसलन भरी सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाना पड़ा।