ऊना मुख्यालय में दोपहर बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली है। हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। इसके साथ ही हल्की हवाओं के साथ ठंड भी बढ़ गई है। जिले में बारिश की बूंदाबांदी होने से किसानों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से सूखे की चपेट में आई गेहूं की फसल के लिए भी बारिश कारगर सिद्ध होगी।