फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़: चराडा में हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, विधायक विवेक शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुगड़ियाल के गांव चराडा में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में उपमंडल बंगाणा प्रशासन की ओर से मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया गया। वहीं  पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विधायक विवेक शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपनी पंचायत एवं क्षेत्र की स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी भी दी। इस कार्यक्रम में छह पंचायतों के लोगों को आमंत्रित किया गया था, ताकि वे अपनी समस्याएं प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के समक्ष सीधे रख सकें। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे लोगों ने सरकार की इस पहल को सकारात्मक कदम बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें