फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को बारिश से प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा 

अंकेश डोगरा Updated Sun, 11 Aug 2024 06:24 PM IST

ऊना जिले के अधिकांश इलाकों में शनिवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश का दौर रविवार  दोपहर तक जारी है। भारी बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को हुई भारी बारिश के चलते कुटलैहड़ के कोटला कलां  समेत कई गांव  में बारिश का पानी घुस गया, जिसके चलते कई  घर पानी से भर गया है। पानी आने से करीब 10 से 12 घरों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, मदनपुर में भी बारिश का पानी भरने से कुछ रास्ते जलमग्न हो गई, खेतों का भी नुकसान हुआ। जिसके चलते लाखों का नुकसान हुआ है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा सूचना मिलने पर अधिकारियों के साथ मौके पर गये। विवेक शर्मा ने कहा कि मैं अधिकारियों से पहले ही कहा था की बारिश से सड़कों में जल भराव नहीं होना चाहिए था और जहां भी कोई नुकसान हुआ है। उसका आकलन करके मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही किन कारणों से घरों में पानी घुसा है। उसकी भी जांच की जाएगी और भविष्य में उसका सुधार किया जाएगा। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार, राजीव  समेत अन्य कार्यकर्ता साथ रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें