फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगा किसान मोर्चा, बैठक में बनी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर और जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से कई घोषणाएं और वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद इन घोषणाओं को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिससे प्रदेश का किसान वर्ग परेशान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें