नंगल खुर्द के वार्ड नंबर-6 में मतदान करने आई 85 साल की केवला रानी ने कहां की अच्छी उम्मीदवार को चुने ताकि आपके इलाके का भी बेहतरीन तरीके से विकास हो सके। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की ताकि एक सशक्त और सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सके। वहीं पहली बार मतदान करने आई प्रीत जस्सल ने कहना है कि मतदान केंद्र में मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिली और पहली बार मतदान करके वह खासी उत्साहित है। उन्होंने सभी मतदाताओं से जिनका वोट बना है उनसे मतदान करने की अपील की है।