फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लठियानी में केसीसी बैंक शाखा प्रबंधक ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Krishan Singh Updated Tue, 28 Jan 2025 04:27 PM IST

द कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा लठियानी की शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने ग्राम पंचायत बुधान के गांव तुरकाल में मंगलवार को प्रदेश व केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर नाबार्ड की ओर से वित्त पोषित साक्षरता, डिजिटल लेन देन ,जन सुरक्षा योजना एवं राजीव गांधी सब रोजगार योजना के बारे क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी दी। केसीसी बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि जिनके बैंक में कोई खाता नहीं है, बैंक में अपना खाता खोले ताकि भारत सरकार की कोई भी कल्याणकारी योजना चलाई जाए, उस योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक में खाता होना अनिवार्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें