फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा के बुधान स्कूल में अंतरसदनीय एकल गान प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Krishan Singh Updated Mon, 20 May 2024 01:01 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में अंतरसदनीय एकल गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में मंच संचालन की भूमिका मनिंदर कुमार प्रवक्ता व जमा दो की छात्रा वंशिका व गौरी ने निभाई। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रवक्ता बलबंत सिंह, राकेश कुमार व टीजीटी सुदेश कुमारी ने अदा की एकल गान प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में सूर्यांश (सुभाष चंद्र बोस सदन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रियांशी( सुभाष चंद्र बोस सदन)व रिद्धि ( रानी लक्ष्मीबाई सदन) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आकाश ( रानी लक्ष्मीबाई सदन) ने तीसरा स्थान अर्जित किया। एकल गान प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में  कुमकुम व शुभम ( सरदार वल्लभ भाई पटेल सदन) प्रथम स्थान पर रहे। समीक्षा (रानी लक्ष्मीबाई सदन) दूसरे स्थान पर रहीं। ऋतु ( सुभाष चंद्र बोस सदन) ने तीसरा स्थान अर्जित किया। अनिल ठाकुर प्रधानाचार्य व अनिल कुमार उपप्रधानाचार्य द्वारा सभी विजेताओं को गोल्ड मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें