ऊना के बरनोह में एक कार नील गाय से टकराने के बाद अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक व उसका साथी घायल हो गया। कार चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। मनप्रीत सिंह निवासी राजनी बरनाला, बंगाणा सोमवार सुबह कार में अपने साथी संग घर से ऊना की ओर आ रहा था। बरनोह के समीप कार नील गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।