कोटलाकलां गांव में बीती रात को उस समय दहशत का माहौल बन गया जब स्थानीय निवासी परमजीत सिंह के घर से अचानक एक बड़ा अजगर निकल आया। सांप को देखकर परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के लोग भी घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रामपुर के प्रसिद्ध स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही जतिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पूरी सतर्कता से अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू किया। अजगर का आकार देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें थम-सी गईं।