फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी हरिद्वार रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस भराड़ी में हुई खराब

मंडी हरिद्वार रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस भराड़ी में जवाब दे गई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी माथापच्ची के बाद निगम के चालक और परिचालक ने बस में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए निजी मैकेनिक की मदद ली। तब जाकर तकनीकी खराबी को दूर किया गया। लेकिन बस में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लोगों को जहां एक ओर दुविधा का सामना करना पड़ा। तो वहीं दूसरी ओर सरकार और निगम प्रबंधन से मांग उठाई है कि लंबे रूटों पर तकनीक के तौर पर खरी उतरने वाली निगम की बसों को ही भेजा जाए ताकि लोगों को सफर के दौरान परेशानियां पेश न आए। आए दिन हिमाचल में निगम की बसों के तकनीकी तौर पर खराब होने के रोजाना मसले आ रहे हैं ।लेकिन सरकार और निगम का प्रबंध वर्ग इस दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाया है। इसके चलते निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों को झेलना पड़ रहा है। मंडी डिपो के यह बस मंडी हरिद्वार के लिए निकली है। आगे बस कहां फिर जवाब दे जाए। यह भी संशय बस में सवार यात्रियों के मन में बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें