दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर-1 में बन रही मस्जिद को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों में रोष जताया है। शुक्रवार को दौलतपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने डीसी ऊना जतिन लाल से मुलाकात कर अवैध मस्जिद निर्माण का आरोप लगाते हुए इसे ध्वस्त करने की मांग उठाई है। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने डीसी ऊना को ज्ञापन भी सौंपा।