फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने चालक आत्महत्या मामले पर ऊना में बनाई रणनीति

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की तीन दिवसीय बैठक बुधवार को ऊना में हुई। प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मृतक को इंसाफ दिलाने की कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की। परिवहन मजदूर संघ ने धर्मपुर चालक आत्महत्या मामले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और मंडलीय प्रबंधक मंडी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। संघ के अनुसार आरएम ने मृतक संजय कुमार को नौकरी से निकालने और वेतन वृद्धि बंद करने को लेकर लगातार प्रताड़ित किया। अस्पताल में आखिरी सांस लेते संजय ने ही यह आरोप आरएम पर लगाया था। संघ ने आरएम एवं मंडलीय प्रबंधक की जांच कर निलंबन और गिरफ्तारी की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि मंडलीय प्रबंधक ने आरएम का गलत काम में साथ दिया है। इसलिए डीएम के खिलाफ भी कार्यवाही की जाए। अगर सरकार जल्द कोई फैसला नहीं लेती तो निगम के सभी कर्मचारी 30 जनवरी को प्रदेश के सभी डिपुओं में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी परिवार को न्याय न मिला तो जिस थाने पर मृतक के परिजनों ने एफआईआर करवाई है कर्मचारी उस थाने का घेराव करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें