कोलकाता में 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की बालक एवं बालिका टीमें रवाना हो गईं। दोनों वर्गों में 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बालक टीम के कोच तीक्ष्ण कुमार और मैनेजर सुशील कुमार हैं, जबकि बालिका टीम की कोच रंजीता कैलांटा और मैनेजर आशा देवी हैं। हिमाचल थ्रोबॉल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमन शर्मा और महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने उम्मीद जताई कि दोनों टीमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर सुशील धीमान, यशवीर, पूर्ण चंद, रंजीता, कुल्लू जिला अध्यक्ष सुशील कुमार और सचिव हेमचंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।