फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हीरा पाल ठाकुर बोले- इस बार का चुनाव नहीं जीत सकेंगे अनुराग ठाकुर

अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 May 2024 05:16 PM IST

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सहसंयोजक एवं हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी हीरा पाल ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों से अपनी किसी भी योजना को पूर्ण करने के लिए और किसी भी वादे को पूर्ण करने के लिए सफल नहीं रही है। हमीरपुर के लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर जो केंद्रीय मंत्री हैं इस बार का चुनाव अनुराग ठाकुर नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने यह बात चिंतपूर्णी ब्लॉक के पदाधिकारी की बैठक के दौरान संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता चिंतपूर्णी के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने की। जिसमें तीन दर्जन से अधिक लोगों ने बैठक में भाग लिया और लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा को लोकसभा में जीतने के लिए संगठन हर ब्लॉक में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन बूथ और पंचायत स्तर पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जीतने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वह अपने बूथ को मजबूत करें। कहा कि अनुराग ठाकुर पिछले 20 वर्षों से बेवकूफ बना रहे हैं और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से वोट ले रहे हैं ।युवाओं की बात नहीं करते हैं रेलवे लाइन वही की वही है। सिर्फ गांधी परिवार पर हमला करने के लिए बड़े बयान देते हैं। परंतु हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए अग्निपथ जैसी स्कीम को बदलना होगा। खत्म करना होगा। जिसके लिए कांग्रेस तत्पर है इसलिए कांग्रेस उम्मीदवार को जीतने के लिए कांग्रेस के सभी संगठन और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अपनी अहम भूमिका निभाने में लगा हुआ है। इस दौरान पूर्ण चंद्र चौधरी प्यार सिंह पटियाल नवीन कुमार अजय ठाकुर चौधरी विद्यासागर भूषण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें