फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरु गोविंद सिंह प्रकाश उत्सव, शहर में निकला नगर कीर्तन, गुरुद्वारे में रागी- ढाडी जत्थों ने रखे गुरमत विचार

अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 Jan 2025 06:16 PM IST

सरबंसदानी दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह का सोमवार को प्रकाश उत्सव मनाया गया। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में पाठ और शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। जिले में सबसे बड़ा आयोजन किला बाबा साहिब सिंह बेदी में हुआ। कुरियाला से किला बेदी तक पांच प्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन निकाला गया। वहीं किला साहिब बेदी में नगर कीर्तन पहुंचने पर दीवान सजाया गया। रागी- ढाडी जत्थों ने कीर्तन और गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया।जिला स्तरीय कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गावं कुरियाला से सुबह 10:00 बजे के करीब नगर कीर्तन निकाला गया। महान नगर कीर्तन बाबा सरबजोत सिंह जी के मार्गदर्शन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों के नेतृत्व में निकला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें