फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीएनबी आरसीटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 30 अप्रैल से शुरू होगा निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में महिला दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक अरविंद ठाकुर ने बताया गया कि 18 से 45 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षण सामग्री खाने की सुविधा, वर्दी तथा रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए बैंक लोन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। यह प्रशिक्षण 30 दिवसीय रहेगा। इच्छुक प्रतिभागी आधार कार्ड, राशन कार्ड, जातिप्रमाण पत्र ,बीपीएल प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड के साथ तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पीएनबी आरसिटी ऊना नजदीक एचपी डिफेंस एकेडमी व आरटीओ कार्यालय रामपुर कार्यालय में 29 अप्रैल 11:00 बजे तक संपर्क साध सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें