फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लोअर भंजाल में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लोअर भंजाल में ईंट भठ्ठा की दीवार गिरने के कारण चार प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब और दो घायलों को दौलतपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हादसे में घायल दंपती के अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर के लगभग 12:00 बजे के बाद लोअर भंजाल में हादसा उस वक्त हुआ, जब ईंट पकाने के लिए भठ्ठे में काम कर रहे मजदूरों पर भठ्ठे की कच्ची चिनाई वाली दीवार आ गिरी। आशंका जताई जा रही है कि तेज हवा के चलते दीवार गिर गई, जिसकी जद में चार प्रवासी मजदूर आ गए। घटना के बाद अंब थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें