फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूतडू-बंगाणा सड़क की खस्ता हालत पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अधिशासी अभियंता को साैंपा ज्ञापन

Krishan Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 01:49 PM IST

तूतडू से बंगाणा को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र में बढ़ते रोष के बीच पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति को शीघ्र सुधारने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि तूतडू–बंगाणा मार्ग पर गड्ढों और टूटी हुई सतह के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री कंवर ने विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें