फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: उपायुक्त जनित लाल की अध्यक्षता में हुई वन अधिकार अधिनियम की बैठक

उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में गुरूवार को डीआरडीए के सभागार में वन अधिकार अधिनियम 2006 को लेकर बैठक हुई। बैठक में सभी उपमंडलाधिकारियों, रेंज अधिकारी और तहसीलदरों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत आवेदनों पर उचित कार्रवाही करने तथा आवेदकों के दावों पर नियमानुसार कार्रवाही करने का निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिए इस संबंध में प्राप्त सभी दावों पर 2 अक्तूबर के आम जलास में विस्तारपूर्वक चर्चा की जाए। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को संबंधित उपमंडल स्तर पर इनकी बैठकें और कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ ऊना सुशील कुमार ने पीपीटी के माध्यम से वन अधिकार अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही कार्यक्रम में वन शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर मौन रख कर शहीदों को श्रदांजलि भी अर्पित की। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, डीएफओ ऊना सुशील राणा, समस्त एसडीएम और बीडीओ सहित सभी रेंज आफिसर, ब्लॉक आफिसर और वन रक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें