फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप गाड़ियां प्रतिबंधित लकड़ी सहित जब्त

वन खंड अधिकारी संजीव बीटन, प्रभारी वन खंड दौलतपुर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सुरंगद्वारी-दौलतपुर लिंक रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान तीन पिकअप गाड़ियों को प्रतिबंधित लकड़ी सहित पकड़ा है। जानकारी मिली है कि यह कार्रवाई आज सुबह लगभग 4:30 बजे की गई, जब ये गाड़ियां बिना अनुमति के प्रतिबंधित लकड़ी को पंजाब ले जा रही थीं। ‎पकड़ी गई गाड़ियों में से दो गाड़ियां रानीताल क्षेत्र की बताई जा रही हैं, जबकि एक पिकअप स्थानीय (डगोह, तहसील घनारी) की है। जांच के दौरान दो वाहनों में प्रतिबंधित लकड़ी थी और ना ही कुछ दस्तावेज मिले। बता दें, स्थानीय गाड़ी के चालक के पास किसी प्रकार की अनुमति या परमीट उपलब्ध नहीं था। ‎वन विभाग ने तीनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें