रामगढ़ धार रेंज के तहत पड़ते जंगलों में आग भड़कने से वन संपदा को व्यापक नुकसान हुआ है। वहीं आग को बुझाने में वन विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जंगल की आग के साथ वन विभाग की टीम को साथ लगते घरों को भी सुरक्षित रखने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को वन विभाग व स्थानीय लोगों के सहयोग से भलखूं ब्राह्मण बस्ती तथा धीमान बस्ती को जंगल की आग से सुरक्षित बचाया। वहीं पर दूसरी तरफ जंगल की आग बुझाने में डटे रहे।