बारिश का क्रम लगातार जारी रहने के बावजूद भी ऊना जिले में मतदान करने के प्रति लोगों का रुझान बरकरार रहा है। ऊना जिला के 81 पंचायत में 12:00 बजे तक 43.31 मतदान हुआ। हर वर्ग के मतदाताओं में मतदान करने के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला है। ऊपर से ऊना में गर्मी के मौसम में बारिश राहत बनकर बरसी है।