फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में अंग्रेजी सप्ताह का आयोजन

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, सृजनात्मकता तथा प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से 'अंग्रेजी सप्ताह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। पूरे सप्ताह विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अनेक रोचक, ज्ञानवर्धक एवं कौशल आधारित गतिविधियों तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा तीसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने सुंदर एवं आकर्षक हस्तलेखन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा छठी के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति, स्पष्ट उच्चारण एवं आत्मविश्वास के साथ प्रेरणादायक एवं रोचक कहानियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी भाषा की महत्ता विषय पर आयोजित भूमिका-अभिनय गतिविधि में भाग लेकर अंग्रेजी भाषा के महत्व को सजीव अभिनय के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से अंग्रेजी भाषा के महत्व को चित्रात्मक रूप में प्रदर्शित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें