प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित सिंह ठाकुर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर पावन पिंडी की पूजा-अर्चना की और माथा टेककर माता रानी का आर्शीवाद लिया। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर में हवन भी किया। इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, एडवोकेट जनरल अनूप रत्न, डीसी ऊना जतिन लाल, एसडीएम अंब सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे। चिंतपूर्णी कॉलेज के भवन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग जल्द कार्रवाई करेगा। इसके अलावा उन्होंने गेस्ट टीचरों की भर्ती पर कहा कि छात्रों की पढ़ाई पर असर ना पड़े इसके लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। कांग्रेस सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में 5000 के करीब शिक्षा विभाग में नियमित रूप से नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने माना कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है। लेकिन सरकार सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए पूरा प्रयास कर रही है ताकि सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण करें। इसके लिए कई तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। इस मौके पर डीसी ऊना ने उन्हें माता रानी की फोटो भी भेंट के रूप में दी। इस मौके पर रामकुमार शास्त्री, पुजारी रविंदर छिंदा, रोहित कालिया, विक्रांत सूद भी मौजूद रहे।