फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां में शिक्षा संवाद, 12 विद्यार्थियों को मिले ई-रूपी वाउचर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत 12 मेधावी विद्यार्थियों को 16-16 हजार रुपये के ई-रूपी वाउचर वितरित किए गए, जिससे वे लैपटॉप या टैबलेट खरीद सकेंगे। प्रधानाचार्या सपना ठाकुर ने विद्यार्थियों को वाउचर प्रदान कर बधाई दी और डिजिटल संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता व डिजिटल शिक्षण पर चर्चा भी की गई। विद्यालय प्रशासन व एसएमसी समिति ने इस योजना के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें