जिला ऊना में हुई मूसलाधार बारिश के कारण स्वां नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल बन गया। कई स्थानों पर नदी का पानी खेतों और रास्तों में घुस गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं किसानों की फसलें भी पानी में डूबने लगी हैं। स्वां नदी के तेज बहाव ने निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।