सिविल अस्पताल बंगाणा के पुराने भवन के साथ जल शक्ति विभाग की पानी की पाइप टूटी हुई है, जिससे लगातार पानी बह रहा है। अस्पताल परिसर में पानी का रिसाव होने से न सिर्फ जल की बर्बादी हो रही है, बल्कि लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। पानी के इस तरह व्यर्थ बहने से जल संकट की स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया है कि टूटी पाइप को शीघ्र दुरुस्त किया जाए ताकि पानी की बर्बादी रुक सके और अस्पताल आने वाले मरीजों व आम जनता को राहत मिल सके।