भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश जिला ऊना के सौजन्य से पहाड़ी दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता ,निबंध लेखन पर प्रतियोगिता मुहावरे लेखन पहेलियां लेखन प्रतियोगिता का आयोजन लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में आयोजित किया गया। इसमें जिला के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने उपरोक्त प्रतियोगिताओं में सहभागिता की और पहाड़ी भाषा को संजोकर रखने का संदेश दिया।