फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय महाविद्यालय ऊना में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

Krishan Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 05:24 PM IST

राजकीय महाविद्यालय ऊना में 15वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रही जिसका उद्देश्य 18 वर्ष की आयु या इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के साथ निर्वाचन में सभी मतदाताओं की भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है ।इस दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के संदेश को भी प्रसारित किया गया। समारोह में ऊना जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों के बेहतरीन कार्य करने वाले एक-एक बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाता दिवस की थीम पर आधारित रंगोली, गायन, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसके लिए उन्हें उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा 2024 चुनावों के दौरान स्वीप एक्टिविटी के तहत करवाई गई लोगो प्रतियोगिता की प्रतिभागी आभा कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, डीपीओ नरेंद्र कुमार, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, प्रोफेसर मदन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें