फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि पर प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में उमड़े श्रद्धालु

महाशिवरात्रि के मौके पर पूरा ऊना जिला भी भगवान भोले की भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर्व पर भक्त ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव मंदिर में पहुंचने लगे थे और फिर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए। वहीं, क्षेत्र के अन्य सभी शिव मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की। सदाशिव मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने क्षेत्र और प्रदेश की उन्नति और की सुख-समृद्धि की कामना भी की ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें