फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू, तीन आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमीरपुर सड़क किनारे एक ढाबे व गेस्ट हाउस में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में छापामारी कर पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया जबकि मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मामले में गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। कई बार इस संबंध में शिकायतें भी पुलिस तक पहुंची थीं। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी शुरू की। पुलिस की संयुक्त टीम ने कई दिनों तक गेस्ट हाउस की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सूचना मिलने के बाद बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश दी और वहां से तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया। महिलाओं को तुरंत पुलिस सुरक्षा में लेकर रेस्क्यू किया गया। वहीं मौके पर मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कमरों की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमेठ ने बताया कि पुलिस को पहले से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। उधर रेस्क्यू की गई महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें