उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नेता विपक्ष के रूप में राहुल गांधी के भाषण ने भाजपा के होश उड़ा दिए हैं। जिस भाजपा ने हमेशा धर्म की राजनीति की है, उसे अब भगवान शिव की तस्वीर से भी ऐतराज होने लगा है। भाजपा ने आज तक सिर्फ डर की राजनीति की थी, लेकिन राहुल गांधी ने उनका पर्दाफाश कर दिया। राहुल गांधी के सदन में पहले ही भाषण से साबित हो गया है कि देश के मुद्दे अब संसद में पूरी गंभीरता से उठेंगे।