फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुग्रीवानंद महाराज को दी श्रद्धांजलि

डेरा बाबा रुद्रानंद के संस्थापक वेदांताचार्य 1008 स्वामी श्री श्री सुग्रीवानंद महाराज को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाराज की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हिमाचल सरकार के उपमुख्यमंत्री तथा अन्य विधायक ,पूर्व सरकार में रहे मंत्री और विधायकों ने महाराज को श्रद्धांजलि दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिले के लिए महाराज जी का जाना एक बहुत बड़ी हानि है। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे हमारा जिला अनाथ हो गया है । महाराज एक तपस्वी जीव के रूप में भगवान ही थे, जो विश्वास के साथ उनके पास आता था उसके प्रत्येक कार्य में सिद्धि हासिल होती थी। हमारी सरकार ने उनके द्वारा जनकल्याण के कार्यों तथा सनातन को आगे बढ़ाने के प्रयासों को देखते हुए ही राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें