फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिल्ली के श्रद्धालु ने सजाया मां चिंतपूर्णी का दरबार

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में कल वीरवार से असूज नवरात्रे शुरू हो रहे हैं नवरात्रों के उपलक्ष पर चिंतपूर्णी मंदिर को रंग-बिरंगे देश और विदेशी फूलों से सजाया गया है। मंदिर की सजावट का कार्य दिल्ली के श्रद्धालु की ओर से करवाया गया है फूलों की सजावट करने वाले लक्ष्मीकांत ने बताया कि 12 किस्म के फूलों का मंदिर की सजावट में इस्तेमाल किया गया है वंही नवरात्रों के पूर्व ही माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। दूर दराज राज्यों से श्रद्धालु माता रानी का आर्शीवाद लेने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच रहे हैं ।इन नवरात्रों के चलते मंदिर प्रशासन ने सभी तरह के प्रबंध किए हैं। मंदिर ट्रस्टी शशि कालिया ने बताया कि नवरात्रों के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर प्रशासन की ओर से बेहतर प्रबंध किए गए हैं उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि सभी श्रद्धालु धार्मिक स्थल में आकर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें