हमारी भूमि हमारा भविष्य विषय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में युवा और ईको मयूर क्लब के सदस्यों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने विचार साझा किए। पाठशाला के रासायन विज्ञान के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुसार ग्रह की 40 प्रतिशत भूमि क्षरित हो चुकी है, जिसका सीधा असर दुनिया की आधी आबादी पर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कॅरियर काउंसलिंग विषय पर भी विचार साझा किए। प्रतियोगिता में कार्तिक ने प्रथम स्थान, कोमल द्वितीय स्थान तथा जस्मीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि ने सभी प्रतिभागियों को इनाम बांट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह ने मुख्य अतिथि, सभी स्टाफ सदस्यों तथा ईको क्लब के सदस्यों का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार जताया।