उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सड़क सुरक्षा के प्रबंधों व नियमों को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस दौरान उन्होंने आम जनता से नेशनल और स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक नियमों के तहत वाहन ड्राइव करने की अपील की और सभी विभागों के अधिकारियों से आह्वान किया कि लोगों को रोड सेफ्टी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। इस दिशा में जो बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करके अपने जीवन को सुरक्षित रखकर वाहन चलाने करने का आह्वान किया है ताकि सड़क दुर्घटनाओ की संख्या में कमी हो सके। इसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है।