फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बंगाणा में डाक चौपाल का आयोजन, लोगों को विभाग की विभिन्न योजनाओं पर बांटा ज्ञान

ऊना डाक मंडल के अधीन बंगाणा में अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल के निर्देशन में लोगों को जागरूक करने के लिए डाक चौपाल का आयोजन किया गया । इसमें निरीक्षक डाक ऊना उपमंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगो एवं  ग्रामीण डाक सेवकों को दी गई। डाक चौपाल के दौरान लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बचत बैंक योजनाओं, डाक जीवन बीमा, वाहन बीमा, दुर्घटना बीमा जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। लोगों को पीपलू मेले में लगाए जाने वाली प्रदर्शनी में आधार कैंप का आयोजन किए जाने बारे भी बताया गया, जिससे लोग मेले का आनंद लेने के साथ अपना आधार कार्ड में किसी भी तरह का सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं भी लोगों के लिए डाक विभाग की प्रदर्शनी में उपलब्ध रहेंगी जिसका लाभ सभी डाक विभाग की प्रदर्शनी में आकर उठा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मुच्छाली के उप प्रधान अजय शर्मा विशेष रूप उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें