फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Krishan Singh Updated Fri, 23 May 2025 03:32 PM IST

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को बाबा श्री माईदास सदन में धार क्षेत्र की पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। समस्याएं जल शक्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग और पंचायती राज विभाग से जुड़ी हुई थीं। विधायक ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में स्थानीय लोगों को दर्शन करने के लिए सुबह 7:00 से लेकर 8:00 तक की अनुमति दिलाई। अब स्थानीय लोग लिफ्ट के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे। विधायक ने कहा कि अमलेहड़ रोड पर बचा हुआ कार्य और पुल बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए विभाग द्वारा जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। समनोली बाईपास और मोईन शिव मंदिर बाईपास की रिपेयर का काम भी जल्द शुरू होगा। विधायक ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालय रात 10:00 बजे तक खुले रहेंगे और इनमें सफाई व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें