फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मेले में बाहरी राज्यों के श्रद्धालु ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, बिना हेलमेट दौड़ा रहे बाइक

Krishan Singh Updated Fri, 01 Aug 2025 03:47 PM IST

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आ रहे बाहरी राज्यों के श्रद्धालु ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। तीन से चार लोग एक ही बाइक पर सवार होकर बेखौफ दौड़ रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें से अधिकांश बिना हेलमेट के ही यात्रा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की इस तरह की लापरवाही से सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु न तो सड़क पार करने वालों का ध्यान रखते हैं और न ही ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्रद्धालुओं की इस लापरवाह ड्राइविंग पर अंकुश लगाया जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन सुरक्षित रह सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें