विधानसभा क्षेत्र गगरेट के पिर्थीपुर गांव के बीएसएफ जवान अरुण कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया। शनिवार को पूरे सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार स्वतंत्र कुमार भी मौके पर उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन के साथ बीएसएफ के जवानों ने अरुण कुमार को अंतिम विदाई दी।