फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धंधड़ी स्कूल में बाउंड्रीवॉल और प्रवेश मार्ग जर्जर, सुरक्षा पर उठे सवाल

Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 03:35 PM IST

ग्राम पंचायत धंधड़ी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बाउंड्री वॉल न होने, जर्जर प्रवेश मार्ग, परिसर में आवारा पशुओं की आवाजाही और रात के समय असामाजिक तत्वों की ओर से शराब पीने की शिकायतों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय में 66 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि मुख्य अध्यापक का पद लंबे समय से रिक्त है। स्थानीय लोगों ने बाउंड्री वॉल निर्माण, रास्ते की मरम्मत, मुख्य अध्यापक की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। पंचायत प्रधान डॉ. प्रियदर्शनी ने बताया कि बाउंड्री वॉल का प्रस्ताव पारित हो चुका है और बजट मिलते ही कार्य शुरू होगा। वहीं, शरारती तत्वों की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल तखी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन अब समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें