अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा चिंतपूर्णी अप्पर मंडल की ओर से अंब में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चौधरी, रानी ऋतु सिंह, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मन्हास, मंडल उपाध्यक्ष विजय सपेहिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष व महामंत्री सुनीता धीमान, नगर परिषद अध्यक्षा इंदु धीमान, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा एवं सोशल मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।